बिलासपुर के शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह की ओर से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड?
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। कैप्टन विक्रम बतरा की जयंती पर शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह ने एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के युगल प्रारूप में खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ फौजी अश्मित ठाकुर ने किया।
जूनियर वर्ग में अश्वनी ठाकुर और भारत भूषण ने अमन और पीयूष की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर वर्ग में मनोज और अभिषेक की जोड़ी ने रवि ठाकुर और अभिषेक की जोड़ी को हराकर खिताब जीता।
मुख्यातिथि अश्मित ठाकुर ने कहा कि कैप्टन विक्रम बतरा कारगिल युद्ध के नायक और हीरो रहे। उन्होंने अपने अदम्य साहस से दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए कारगिल की चोटी पर तिरंगा फहराया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर युवक मंडल के प्रधान अभिषेक ठाकुर, उप प्रधान अमन ठाकुर, गोल्डी ठाकुर, मनोज ठाकुर, अजय ठाकुर सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।
--