फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई स्कूटी, घायल एम्स रेफर

Sat, 01 Jul 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत रोहिण में फोरलेन पर स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से स्कूटी सवार को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है जहां पर उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को स्कूटी पर दो युवक किरतपुर-नेरचौक फोरलेन से जा रहे थे। स्कूटी सवार समोटला गांव के सन्नी ने पुलिस को बताया कि वह और उसका दोस्त अभिषेक स्कूटी पर घर जा रहे थे। स्कूटी अभिषेक चला रहा था, जबकि वह पीछे बैठा था। जब रोहिण के समीप पहुंचे तो अभिषेक स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा। स्कूटी फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों गिर गए। अभिषेक को सिर पर काफी चोट आई। स्थानीय लोगों ने घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, जहां से अभिषेक को एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। स्कूटी पर पीछे बैठे सन्नी को मामूली चोटें आई हैं। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें