फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन से नाले में गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर के समलेटू-जब्बल में हादसा, घायल चालक एम्स में उपचाराधीन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बिलासपुर के समलेटू-जब्बल में सीमेंट से भरा एक ट्रक नाले में गिर गया। चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।
विज्ञापन


हादसा वीरवार सुबह करीब 4:00 बजे हुआ। ट्रक बिलासपुर से किरतपुर की ओर जा रहा था। समलेटू-जब्बल के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक नाले में जा गिरा। फोरलेन से गुजर रहे अन्य वाहन सवारों ने चालक को ट्रक से बाहर निकाला और एम्स पहुंचाया। घायल चालक की पहचान विनय कुमार पुत्र राम आसरा निवासी गांव रजवाहन नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है। ट्रक को भी भारी नुकसान पहुंचा है। स्वारघाट थाना पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें