औहर में सड़क दुर्घटना में क्षतग्रस्त बाइकें।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में निर्माणाधीन कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर औहर के पास पर दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घुमारवीं थाना में केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान साहिल (19) पुत्र राकेश गांव बाड़ी चौक डाकघर लदरौर तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। दूसरा बाइक चालक भुवनेश (24) पुत्र प्रेम लाल गांव पलथीं डाकघर औहर तहसील घुमारवीं घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है। घुमारवीं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है। कहा कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।