फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में साइबर सिक्योरिटी पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Thu, 07 May 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला में मौजूद अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक और साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर के बचत भवन में गुरुवार को साइबर सिक्योरिटी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई, जिसका उद्देश्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराधों, डिजिटल सुरक्षा और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यशाला में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के साथ बढ़ रहे साइबर खतरों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सरकारी और निजी कार्यों में इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग तेजी से बढ़ा है, जिसके चलते साइबर अपराधों की घटनाओं में भी लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति के लिए साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी होना बेहद जरूरी है। प्रतिभागियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मोबाइल और कंप्यूटर सुरक्षा, सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड के इस्तेमाल, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करने, फिशिंग लिंक और फर्जी कॉल से सतर्क रहने जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन के बारे में भी अवगत करवाया गया।।विशेषज्ञों ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी लिंक, ई-मेल, मैसेज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, अनजान कॉल और संदेशों से सावधान रहने और समय-समय पर डिजिटल उपकरणों को अपडेट रखने की सलाह दी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यशाला को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समय की जरूरत हैं और इन्हें नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में रेड क्रॉस सोसाइटी बिलासपुर से अमित कुमार, मातृसुधा चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक एवं साइबर चक्रव्यूह के सह-संस्थापक अरविंद सिंह, इंडिपेंडेंट थॉट के निदेशक एवं साइबर चक्रव्यूह के सह-संस्थापक विक्रम श्रीवास्तव, इंडिपेंडेंट थॉट के सदस्य अश्वनी कुमार और ट्रस्ट से रवि कुमार ने साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें