घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने एक युवक को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को भगेड़ चौक के पास गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को देखकर एक युवक भागने लगा।
पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया। उसके कब्जे से एक पॉलीथिन का लिफाफा बरामद हुआ है, जिसमें एक जला हुआ 10 रुपये का नोट और 0.91 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी की पहचान विनय कुमार निवासी गांव सोपता डाकघर बैहनाजट्टां तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।