फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्रीरामायण कथा के तीसरे दिन गूंजा राम नाम

Fri, 22 May 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं के बड़गांव में जारी है धार्मिक आयोजन, 28 मई तक चलेगी कथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव स्थित श्री नाहर सिंह मंदिर एवं शिव मंदिर बड़गांव (निचला बेहड़ा) में चल रही श्री श्रीरामायण कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक देवराज वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि राम नाम मानव जीवन का सबसे बड़ा सहारा है। उन्होंने कहा कि राम नाम के स्मरण मात्र से मनुष्य के दुख दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कथा व्यास ने कहा कि आज के समय में मनुष्य को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा देने वाला महान ग्रंथ है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रेम, भाईचारे और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 28 मई तक प्रतिदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रहेगा। इस अवसर पर बहादुर सिंह चंदेल, हरवंश चंदेल, जगदीप चंदेल, सुरेंद्र चंदेल, जमीत सिंह चंदेल, रवि चंदेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें