फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निर्जला एकादशी पर लगाया जलेगी और पकौड़े का भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में ठंडा पानी पीकर लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। निर्जला एकादशी पर मंगलवार को लुहारवीं पंचायत के गांव मतवाना के लोगों ने स्थानीय युवक मंडल के सहयोग से चैहड़ में मीठे पानी की छबील और जलेबी के भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन

यहां पर लोगों द्वारा प्रतिवर्ष निर्जला एकादशी पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को भी 42 डिग्री तापमान में उन्होंने राहगीरों को मीठा पानी पिलाया और जलेबी, पकौड़े का प्रसाद भी दिया। इस दौरान यात्रियों के लिए भी ठंडे मीठे पानी की व्यवस्था की गई। निर्जला एकादशी पर बढ़ती गर्मी से निजात दिलाने और देश प्रदेश में सुख-शांति बनी रहे इसके बारे में प्रार्थना भी की। सुबह 9:00 बजे से फल वितरण व ठंडा मीठा पानी युवाओं ने पिलाना शुरू किया गया। भंडारा शुरू करने से पहले सभी लोगों ने पास के मंदिर में जाकर देवी-देवताओं व पूर्वजों को याद कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद भंडारे का आयोजन शुरू हुआ। इस मौके पर पवन कुमार, रवि, अरविंद, अनिल महाजन, साहिल कौशल सुनील चोपड़ा, नानक चंद, संजू, आरव, अशोक, हंस राज ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें