फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्व की संदिग्धावसथा में मौत, शव पीएम को भेजा

सार

नगर में आयोजित एक पंचायत में समझौता कराने आए बरेली जिला निवासी एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।पुलिस ने वृद्ध की मौत अटैक से होना बताया है।पुलिस के अनुसार मोहल्ले में एक व्यक्ति के यहां आयोजित पंचायत के दौरान अचानक वृद्ध की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर (रामपुर)। नगर में आयोजित एक पंचायत में समझौता कराने आए बरेली जिला निवासी एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने वृद्ध की मौत अटैक से होना बताया है। जबकि परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना मीरगंज के ग्राम सिंधौली निवासी रियासत हुसैन 60 बृहस्पतिवार की दोपहर नगर के मोहल्ला विशारद नगर निवासी एक व्यक्ति के यहां एक पंचायत में भाग लेने के लिए आए थे। पुलिस के अनुसार मोहल्ले में एक व्यक्ति के यहां आयोजित पंचायत के दौरान अचानक वृद्ध की हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर लोग उन्हें एक चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वृद्ध की मौत से की सूचना पाकर उनके परिजन भी आ गए। परिजनों ने कुछ लोगों पर पंचायत के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि चिकित्सकों ने मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया है। जबकि, दूसरे पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें