फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 60 बोतलें शराब की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना पुलिस ने कार से 60 बोतलें अवैध शराब बरामद की है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस का एक दल गश्त के दौरान बरठीं में मौजूद था। वहां पुलिस कर्मियों को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी कार में डूहक-मन्हण संपर्क मार्ग की तरफ से अवैध रूप से शराब ला रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने मन्हण नामक स्थान पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद आई कार को रोक कर उसकी तलाशी ली तो पांच पेटियां शराब बरामद हुई। एक पेटी अंग्रेजी शराब की 12 बातलें और चार पेटियों में 48 बोतलें देसी पाई गई। कार चालक बरामद शराब का कोई भी दस्तावेज मौके पर पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सका। आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव सिल्ह डाकघर जेंजवी तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें