फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में पुराने शौचालय का होगा जीर्णोद्धार, दो नए बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर परिषद लोगों को सुविधा देने के लिए खर्च करेगा 30 लाख रुपये
विज्ञापन

-शौचालय सुविधा न होने से स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों को भी होती है परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं शहर में बनाए गए एक मात्र शौचालय के जीर्णोद्धार करने के साथ शहर में दो नए शौचालय कोई भी निर्माण करवाएगा। इसके लिए नगर परिषद करीब 30 लाख रुपये खर्च करेगा। हालांकि नए बनाए जाने वाले शौचालय में से एक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस शौचालय को शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के नजदीक पड़ने वाले सीर खड्ड पुल के समीप बनाया जा रहा है।
इस शौचालय के निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ शिमला-मटौर मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा नगर परिषद अस्पताल के नजदीक बनाए गए ओवरहेड फुटब्रिज के समीप भी एक शौचालय का निर्माण कराने जा रहा है। इस शौचालय के निर्माण से शहर में खरीदारी करने आने वाले लोगों के साथ स्थानीय दुकानदारों को भी शौचालय की सुविधा मिल पाएगी। इसके अलावा नगर परिषद दकड़ी चौक में बनाए गए शौचालय के जीर्णोद्धार पर भी करीब 10 लाख रुपये खर्च करेगा। इस शौचालय को भी आधुनिक तरीके से रेनोवेट कर लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
काफी समय से लोग शहर में शौचालयों की मांग करते आ रहे थे। इसके तहत अब नगर परिषद शहर में पुराने शौचालयों के जीर्णोद्धार के साथ दो नए शौचालयों का भी निर्माण करवाएगा। इनमें से एक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, दूसरे का भी कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
-रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद, घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें