घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड तीन आंबेडकर में एक वृद्ध महिला वीरवार रात को बाथरूम के लिए जाते समय घर के साथ लगती ढांग से गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया है।
महिला बर्फी देवी पत्नी बसंत कुमार वीरवार देर रात को बाथरूम करने के लिए अपने से बाहर आई। वह घर के साथ लगती ढांक से लगभग 50 मीटर खाई में गिर गई। परिजनों ने सुबह देखा कि वह अपने कमरे में नहीं है। सोचा कि शायद दूसरे बेटे के पास चली गई है, लेकिन जब काफी समय बीत गया और जब पता चला कि वह वहां पर भी नहीं है तो तलाश शुरू की। जब ढांक की तरफ देखा तो वह खाई में गिरी हुई मिली। गांव के समाजसेवी युवा रामपाल ने बताया कि महिला देर रात को बाथरूम के लिए कमर से बाहर निकली होगी। पैर फिसलने के कारण ढांग से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है। दाह संस्कार सीर खड्ड किनारे मुक्ति धाम में कर दिया गया है।