फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोलडैम में मेरे रसके कमर पर झूमे अधिकारी-कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनटीपीसी के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित की गई सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन


-अरविंद सिंह राजपूत, दीपक राणा, अर्शप्रीत कौर ने जमाया रंग



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। एनटीपीसी के 50वें स्थापना दिवस पर कोलडैम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर और मंडी के प्रशासन से अधिकारी विशेष अतिथि रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और एनटीपीसी गीत से हुई। इसके बाद एनटीपीसी के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना नृत्य से हुआ। प्लेबैक सिंगर अरविंद सिंह राजपूत ने अपने गीतों से रंग जमाया। उन्होंने नए-पुराने गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद कॉमेडी सुपरस्टार और लाफ इंडिया लाफ में फीचर हो चुके कॉमेडियन चिराग वाधवानी ने अपने चुटकुलों से सभी का मनोरंजन किया। सूफी गायक दीपक राणा ने लागी मन की लगन, तेरी दीवानी, तुम जो आए जिंदगी में बात बन गई, मेरे रसके कमर आदि गीतों को प्रस्तुत किया। जुगनी फेम अर्शप्रीत कौर ने अपनी प्रस्तुति से इस शाम को और यादगार बना दिया। उन्होंने पंजाबी और हिन्दी के कई लोकप्रिय गीतों से दर्शकों का मनमोह लिया। इस मौके पर एडीसी डॉ. निधि पटेल और एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी प्रमुख अतिथि रहे। इसके अलावा परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर, अपर महाप्रबंधक उमेश कुमार, अपर महाप्रबंधक सुगाता दासगुप्ता और अपर महाप्रबंधक (सिविल) रजनीश पठानिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें