फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों का घुमारवीं में किया स्वागत

विज्ञापन
घुमारवीं में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों का स्वागत करने के लिए खड़े हुए टैक्सी ऑपरेटर। स्रोत:
विज्ञापन
टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों का घुमारवीं में किया स्वागत
विज्ञापन

मांगे पूरी होने पर बगलामुखी दर्शन के लिए गए पदाधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। टैक्सियों को 15 साल तक परमिट देने की मांग पूरी होने पर प्रदेशभर के टैक्सी ऑपरेटरों में खुशी है। इसी खुशी में बगलामुखी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हिमाचल प्रदेश टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों का घुमारवीं पहुंचने पर शिवा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने स्वागत किया।
शिवा टैक्सी यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश यूनियन अध्यक्ष राम रतन शर्मा, अभि ठाकुर और पिंकी प्रधान का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। यूनियन पिछले कुछ दिनों से टैक्सियों को 12 साल तक परमिट दिए जाने के प्रस्ताव का विरोध कर रही थी। ऑपरेटरों की मांग थी कि अन्य सामान्य वाहनों की तरह टैक्सियों को भी 15 साल तक परमिट की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

प्रदेश यूनियन अध्यक्ष राम रतन शर्मा ने कहा कि मांग पूरी होना टैक्सी ऑपरेटरों की एकजुटता और संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि यूनियन ने अपने हकों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाई, जिसके बाद मांग स्वीकार की गई।
विज्ञापन

शिवा टैक्सी यूनियन प्रधान सुरेश शर्मा ने इसे ऑपरेटरों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें