फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सड़क मरम्मत कार्य में बाधा, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 22 Apr 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से बने रेनकट को भर रहा था विभाग
विज्ञापन


कार्य के दौरान मौके पर पहुंचकर किया विरोध


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई से ठाकुरद्वारा समतैहण सड़क पर चल रहे मरम्मत कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस घटना के चलते सड़क की हालत और अधिक खराब बनी हुई है, जिससे लोगों को आवाजाही के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता पितांबर दत्त ने पुलिस चौकी ग्वालथाई में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि विभाग की ओर से उक्त सड़क पर बरसात के कारण बने रेनकट को भरने का कार्य किया जा रहा था, ताकि मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके। आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान गांव समतैहण के निवासी राम पाल, अजय कुमार, हुक्म चंद मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य में बाधा उत्पन्न की। उनके हस्तक्षेप के कारण कार्य को बीच में रोकना पड़ा, जिससे सड़क की स्थिति जस की तस बनी रही। बताया जा रहा है कि यह सड़क औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। रेनकट के कारण सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को रोजाना जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। विभाग की ओर से किए जा रहे सुधार कार्य में बाधा आने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोट कहलूर में केस दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों से पूछताछ की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें