फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वारघाट क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि चिन्हित करने में अड़चन

Mon, 27 Oct 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे के साथ इकाई लगाने के लिए जमीन कहीं भी नहीं खाली
विज्ञापन


उद्योग विभाग को चाहिए 100 बीघा भूमि
जिप उपाध्यक्ष मान सिंह ने उठाया मुद्दा, प्रशासन से समाधान की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में औद्योगिक विकास की दिशा में कदम बढ़ाने की कवायद एक बार फिर जमीन के अभाव में अटक गई है। नेशनल हाईवे-205 गरामोड़ा से बाया स्वारघाट के समीप औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की योजना को लेकर उद्योग विभाग ने करीब 100 बीघा भूमि की मांग की थी, लेकिन विभाग को कहीं भी उपयुक्त जगह नहीं मिल पा रही है।
इस संबंध में नायब तहसीलदार नयना देवी की ओर से जिला उद्योग केंद्र को भेजे गए पत्र 28 अगस्त 2025 में बताया गया है कि ग्राम पंचायत री के गांव करनाला, कैंची मोड़ के नजदीक क्षेत्र में जो भूमि देखी गई थी, उसका अधिकांश हिस्सा पहले से ही अन्य विभागों के नाम दर्ज है। रिपोर्ट के अनुसार नेशनल हाईवे के साथ लगती कोई भी पर्याप्त खाली भूमि वहां उपलब्ध नहीं है। जिला परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना न केवल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगी, बल्कि इससे बिलासपुर का औद्योगिक नक्शे पर विस्तार भी होगा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि वैकल्पिक भूमि की तलाश शीघ्र की जाए, ताकि यह योजना अटके नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए पहले जो पुराना मार्ग क्षेत्र था, वहां या उसके आसपास भूमि की तलाश दोबारा की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विभाग और राजस्व प्रशासन समन्वय से कार्य करें, तो जिले में उपयुक्त भूमि चिह्नित करना कठिन नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उद्योग विभाग ने पहले ही कई स्थानों का निरीक्षण किया है, परंतु भूमि उपलब्धता और स्वामित्व विवादों के चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें