फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ

विज्ञापन
बिलासपुर में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को शपथ ​​दलाते पायुक्त रोहित जम्वाल। ​​ - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। उपायुक्त रोहित जम्वाल ने जिला परिषद कार्यालय के सभागार में जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कहा कि जिला के विकास कार्यों में जिला परिषद सदस्यों की अहम भूमिका रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने आशा प्रकट की कि नवनिर्वाचित सदस्य इस भूमिका को कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे और विकास कार्यों को पूरा करने में प्रशासन को अपना भरपूर सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि जिला में कुछ सदस्य अनुभवी तो कुछ नए युवा चुनकर आए हैं। सभी सदस्य आपसी सामंजस्य से जिले में चल रहे विकास कार्यों को तीव्रता प्रदान करेंगे। एडीसी तोरूल रवीश ने कहा कि जिला परिषद के सभी सदस्य मिलजुल कर कार्य करेंगे तभी जिला प्रगति की ओर अग्रसर होगा।
जिला परिषद के नवनिर्वाचित 14 सदस्यों जिनमें वार्ड 1 हटवाड़ से मदन कुमार, वार्ड 2 डंगार से ईश्वर दास, वार्ड 3 कुठेड़ा से बिमला देवी, वार्ड 4 ननावां से बेली राम, वार्ड 5 बरठीं से शालू कुमारी, वार्ड 6 बैहना ब्राह्मणा से प्रोमिला देवी, वार्ड 7 जेजवीं से राजकुमार, वार्ड 8 बैहना जट्टा से शैलजा शर्मा, वार्ड 9 बामटा से कुमार गौरव शर्मा, वार्ड 10 बरमाणा से कुमारी मुस्कान, वार्ड 11 नम्होल से प्रेम सिंह ठाकुर, वार्ड 12 जुखाला से सत्या ठाकुर, वार्ड 13 स्वाहण से मान सिंह, वार्ड 14 कोटखास से पूजा रानी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें