फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विश्व कुष्ठ रोग निवारण दिवस पर दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। विश्व कुष्ठ रोग निवारण दिवस पर ग्राम पंचायत गतवाड़ कार्यालय में स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र लेठवीं की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीना ठाकुर ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि त्वचा पर किसी भी प्रकार के धब्बे दिखाई दें, जिनमें किसी भी प्रकार का दर्द न हो वह कुष्ठ रोग का लक्षण हो सकता है। इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर के पास उसको दिखाएं, ताकि इसका इलाज शुरू किया जा सके। कुष्ठ रोग कोई छुआछूत का रोग नहीं है, यह एक तरह का वैक्टीरिया है जो किसी कुष्ठ रोग संक्रमित व्यक्ति की छींक या खांसी के विषाणुओं द्वारा उसके संपर्क में आने वाले व्यक्ति को हो सकता है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में ही अगर इसका पता चलता है तो छह माह या एक वर्ष तक दवाइयों के सेवन से इसका इलाज संभव है। इस मौके पर गतवाड़ पंचायत प्रधान नवल बजाज, उप प्रधान अजय शर्मा, वार्ड सदस्य शकुंतला देवी, आशा कार्यकर्ता राजकुमारी, मंजू ,मनोरमा देवी, संजू शर्मा, रतनी देवी, सागर, माया देवी, गायत्री देवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें