फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पोषण माह शुरू, बच्चों के संतुलित आहार पर जोर

विज्ञापन
घुमारवीं में पोषण अभियान का शुभारंभ करते एसडीएम। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
घुमारवीं में अभियान का शुभारंभ, आंगनबाड़ी केंद्रों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से घुमारवीं में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान नौ सितंबर से आठ अक्तूबर तक चलेगा। इस वर्ष अभियान की थीम हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है। इसका उद्देश्य बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं तथा परिवारों को संतुलित और पोषणयुक्त आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पोषण का मतलब केवल भरपेट भोजन करना नहीं है। शरीर की जरूरत के अनुसार भोजन में पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन, खनिज और अन्य आवश्यक पोषक तत्व होना भी जरूरी है। उन्होंने बच्चों को केवल भोजन देने के बजाय पोषणयुक्त आहार उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही प्रदेश और देश को कुपोषण मुक्त बनाने में सभी से सहयोग की अपील की।
पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका मजबूत करने और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बच्चों के आहार में हरी व मौसमी सब्जियां, दालें, फल, अनाज और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में ताजा और गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के साथ उसकी गुणवत्ता और निर्धारित पोषण मानकों की निगरानी की जाएगी। बच्चों के पोषण के साथ प्रारंभिक बाल विकास और मातृ स्वास्थ्य पर भी जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता के बारे में भी पात्र महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समुदाय और अभिभावकों को स्वस्थ खान-पान की आदतों के प्रति जागरूक करेंगे। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय की भागीदारी से सामुदायिक स्वामित्व और जवाबदेही को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें