-बच्चों को वितरित किए फल और खाद्य सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। एनएसयूआई ने घुमारवीं में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का 54वां स्थापना दिवस मनाया। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि स्थापना दिवस पर हमने जरूरतमंद बच्चों को फल और खाद्य सामग्री वितरित की।
छात्र-छात्राओं को एनएसयूआई के 1971 से चले आ रहे इतिहास और संगठन की विचारधारा से अवगत कराया। एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक नितिन चड्डा ने बताया कि हमने स्थानीय जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर स्थापना दिवस मनाया। एनएसयूआई पहले भी छात्र हित के मुद्दों को उठाती आई हैं और आगे भी पूरे देश में प्रदेश में जो भी छात्र हित के मुद्दे हैं उनके आगे भी उठाती रहेगी। एनएसयूआई हमेशा छात्र-छात्राओं के साथ है। इस मौके पर शिवांश, आशीष, मोहित, रितिका, दिया, खुशी, आदर्श और अन्य छात्र उपस्थित रहे।