-बरठीं स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। इस दौरान स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर की सफाई की।
शिविर में पूर्व स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल ने मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने कहा कि एनएसएस से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास होता है। वही, दूसरी ओर व्यक्ति स्वस्थ भी रहता है। उन्होंने स्वयंसेवियों से सभी प्रकार के नशों से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केवल एक सिगरेट की आदत से व्यक्ति अपनी उम्र के 10 साल कम कर लेता है। उन्होंने कहा कि हमें सकारात्मक गतिविधियों जैसे स्वस्थ भोजन करना, खेलना, कूदना और अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना आदि से वास्तविक खुशी मिलती है। जब युवा नकारात्मक गतिविधियों जैसे सब्सटेंस या ड्रग एब्यूज ड्रग्स में देखता है तो जब उसकी मात्रा शुरू में अधिक खुशी देती है, लेकिन बाद में सेंसटिविटी जब खत्म हो जाती है, संचेतना कम हो जाती है तो ज्यादा मात्रा में इस सब्सटेंस या नशे की इच्छा शरीर करता है। जो एक आदत बन जाती है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में लगभग 14 लाख युवक नशों के कारण प्रतिवर्ष मृत्यु का ग्रास बनते हैं। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में गृह निर्मित सादा भोजन, खेलकूद, योग और प्राणायाम को शामिल करके इस राष्ट्र का निर्माण करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश कपिल, राष्ट्रीय सेवा योजना संयोजक संजय कुमार, सपना सहित अन्य उपस्थित रहे।