फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिविर में रितिका, राहुल को चुना सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। शिविर में सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक दिलीप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने रघुपति राघव राजा राम, गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, मनचला वृंदावन चलिए आदि भजन गाए। साथ ही खाना पीणा नंद लेणी ओ गंभरिए, मारकंडा रे मेले जो असा जाई लेणा फेरा पाई लेणा पहाड़ी गिद्दा भी प्रस्तुत किया। शिविर में रितिका चौधरी और राहुल चौधरी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुभाष चंद्र ने सात दिवस विशेष शिविर में किए गए कार्यों की विस्तृत विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य अशोक कैंथ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने स्वयंसेवियों को जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालना करने, पर्यावरण संरक्षण करने, खेलों में भाग लेने, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने, कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी और पढ़ाई में कड़ी मेहनत से जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि ने सभी स्वयंसेवकों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी स्नेह लता, दिनेश कुमारी, पुष्पा देवी, विरेंद्र कौर, महेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार, किशोरी लाल, सत्या कौंडल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें