फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन ने जेपी नड्डा को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष मांगे रखी हैं। उन्होंने कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारी ऐसोसिएशन पिछले तीन साल से तीन मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रख रही है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मांग की है कि वह प्रदेश सरकार से इन मांगों को पूरा करवाने में हमारी मदद करें। कहा कि उनकी मांगें हैं 5 मई 2009 केंद्र सरकार की अधिसूचना को हिमाचल सरकार तत्काल लागू करे। जिसके तहत कर्मचारी की सेवाकाल के दौरान मौत या कर्मचारी अपंग होने पर परिवार को अपंग पेंशन देने का प्रावधान है। यह लाभ कई प्रदेश सरकारें अपने कर्मचारियों को दे रही हैं। वहीं, 15 मई 2003 से 5 सितंबर 2017 के दौरान हुए नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के लिए डीसीआरजी की अधिसूचना तत्काल निकाली जाए। जिसकी घोषणा बजट सत्र में मार्च 2020 में प्रदेश सरकार ने कर दी है। प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कमेटी फ्रेम की जाए। जिसका जिक्र भाजपा ने अपने दृष्टि घोषणा पत्र में भी किया गया है। कहा कि ये स्कीमें कर्मचारियों के लिए लाभदायक नहीं हैं। जिनका पूरे देश में विरोध किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, महासचिव अब्दुल रशीद, राज्य कोषाध्यक्ष शशि पाल शर्मा, ब्लॉक सदर अध्यक्ष अजय कुमार डोड, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम रतन शर्मा, धर्मदास संख्या सांख्यान, आईटी सेल प्रभारी राजीव चौधरी सुरेंद्र नड्डा, सुरेश नड्डा, बृजेश कौशल, संजीव कुमार, सुनील कुमार, बुद्धि राम शर्मा, हरेंद्र सिंह, देशराज, जगत चंद, अशोक नड्डा, विपिन कुमार एवं कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें