फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट में दौरा पडने से पंचायत चौकीदार घायल, खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से तीन किलोमीटर दूर संतोषी माता मंदिर के पास पंचायत चौकीदार डिंपल कुमार को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से उसकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। जिससे वह बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। संतोषी माता मंदिर के सेवक रूप सिंह और अन्य ने डिंपल कुमार को सड़क से उठाकर निजी वाहन के माध्यम से पीएचसी स्वारघाट पहुंचाया। जहां पर उसकी हालत को देखते हुए एफआरयू नालागढ़ रेफर किया गया। जहां से भी उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। डिंपल कुमार स्वारघाट की ग्राम पंचायत कुटैहला में चौकीदार के पद पर काम करता है। रोजाना की तरह वह अपनी स्कूटी नंबर एचपी-24डी-3037 पर सवार होकर कुटैहला पंचायत घर में ड्यूटी देने जा रहा था। तभी रास्ते में उसे दौरा पड़ गया। जिससे उसकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक नंबर एचपी 69 ए 2391 से टकरा गई। पंचायत सचिव बाबुराम सहित बीडीओ ब्लॉक का स्टाफ स्वारघाट अस्पताल पहुंच गया और 108 एंबुलेंस किसी अन्य केस पर जाने की वजह से डिंपल कुमार को निजी टैक्सी के माध्यम से नालागढ़ ले जाया गया। चालक के सिर में गंभीर चोट होने के कारण नालागढ़ से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें