फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Notice to those who encroach on the acquired land

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिगृहीत भूमि परअतिक्रमण करने वालों को नोटिस
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर टीम पहुंची ग्राम मुल्लाखेड़ा
बिलासपुर। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने निर्माणाधीन नेशनल हाईवे किनारे अधिगृहीत भूमि पर लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी कर दस दिन में भूमि खाली करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस जारी होने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी के निर्देशन में नेशनल हाईवे अथॉरिटी, सद्भाव इंजीनियरिंग कंपनी के अधिकारियों की एक टीम मंगलवार की दोपहर ग्राम मुल्लाखेड़ा पहुंची। हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने निर्माणाधीन हाईवे के किनारे की अधिगृहित की गई भूमि पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कब्जों पर नोटिस चस्पा किए। उन्होंने ग्राम मुल्लाखेड़ा से लेकर नवीन मंडी तक हाईवे किनारे अधिगृहीत की गई भूमि पर बने मकानों, होटलों आदि पर नोटिस चस्पा किए। नोटिस में सभी को निर्देश दिए गए कि वह लोग दस दिन में हाईवे अथॉरिटी की अधिगृहित भूमि को खाली कर दें या उनके पास उक्त भूमि से संबंधित कोई भी अभिलेख हो तो वह हाईवे अथॉरिटी के कार्यालय में प्रस्तुत कर अपना पक्ष रख सकते हैं। निर्धारित समय के बाद अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई बिना किसी सूचना के कर दी जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी उक्त अतिक्रमणकारी की ही होगी। हाईवे अथॉरिटी द्वारा नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई को लेकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम ने बताया कि नवीन मंडी के सामने होटल व धर्म कांटे आदि पर वाहनों की भीड़ लगी रहती है, जिसके कारण लोगों द्वारा रोजाना ही जाम लगने की समस्या भी बताई जाती हैं। मंडी के सामने जीरो प्वाइंट के समीप अक्सर दुर्घटनाएं भी होती हैं। इन सभी शिकायतों को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों ने सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए कदम उठाया है। इस मौके पर हाईवे अथॉरिटी के तुषार गुप्ता, अक्षत विश्नोई, कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह, तकनीकी टीम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें