फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थित दो उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, कांग्रेस तय नहीं कर पाई उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर के चुनावों में कहीं कांग्रेस की गुटबाजी भाजपा की नैया पार न लगा दे। बुधवार को जहां भाजपा ने 11 में से 8 वार्डों में अपने समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं, वहीं दो ने वीरवार को अपने नामांकन भी दाखिल कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस गुटबाजी में उलझी नजर आ रही है। कांग्रेस का एक धड़ा अपने चहेतों को मैदान में उतारने की फिराक में है तो दूसरा धड़ा चुनाव में मजबूत उम्मीदवार उतारने की पैरवी कर रहा है।
विज्ञापन

बिलासपुर नगर परिषद पर पिछले दस सालों से राज करने वाली कांग्रेस को गुटबाजी का नुकसान न उठाना पड़ जाए। कांग्रेस के दो गुटों की लड़ाई इस कदर बढ़ गई है कि अभी तक अपने उम्मीदवार भी घोषित नहीं कर पाई है। इस बार कांग्रेस ने उम्मीदवार चयन के लिए जिस कमेटी का गठन किया है। उस कमेटी से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता खफा नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि प्रत्याशी घोषित करने के लिए कमेटी ने उन्हें विश्वास में नहीं लिया। वहीं एक तरफ जहां कांग्रेस द्वारा बनाई गई कमेटी प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरे गुट ने वीरवार को बैठक कर नप में अपने उम्मीदवार उतारने को लेकर रणनीति बनाई। बताते चलें कि बिलासपुर नगर परिषद में सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा और श्री नयना देवी जी के वर्तमान विधायक रामलाल ठाकुर के समर्थक आमने-सामने हैं। सभी नगर परिषद चुनाव में अपने चहेते उम्मीदवारों को उतारने की होड़ में हैं।
सदर के पूर्व कांग्रेस विधायक तिलक राज शर्मा ने कहा कि बिलासपुर नगर परिषद में फिर से कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष बैठे, इसके लिए विचार-विमर्श करने को वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। सिर्फ इतना चाहते हैं कि कांग्रेस ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव में उतारे जो इस जीत को बरकरार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें