फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने धान खरीद तेज करने के दिए निर्देश

सार

उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक एवं मुरादाबाद मंडल के नोडल अधिकारी बीके सिंह ने बृहस्पतिवार को खाद्य एवं रसद विभाग के आरएमओ राममूर्ति वर्मा के साथ बिलासपुर व केमरी मंडी स्थल के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। स्थानीय मंडी में 13 धान खरीद केंद्र विभिन्न एजेंसियों के स्थापित किए गए हैं। नोडल अधिकारी ने उन्हें शाल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक एवं मुरादाबाद मंडल के नोडल अधिकारी बीके सिंह ने बृहस्पतिवार को खाद्य एवं रसद विभाग के आरएमओ राममूर्ति वर्मा के साथ बिलासपुर व केमरी मंडी स्थल के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने धान की खरीद तेजी के साथ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी नगर की नवीन मंडी पहुंचे। यहां डिप्टी आरएमओ डॉक्टर अनुपम निगम ने उन्हें बताया कि पूरे जिले में 128 क्रय केंद्र हैं और करीब 11 हजार किसान अपना बेंचने को पंजीकरण भी करा चुके हैं। स्थानीय मंडी में 13 धान खरीद केंद्र विभिन्न एजेंसियों के स्थापित किए गए हैं। किसान सेवा सहकारी समिति बिलासपुर के केंद्र पर ग्राम बिशनपुर जागीर निवासी किसान जसपाल सिंह धान की तौल कराते मिले। नोडल अधिकारी ने उन्हें शाल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों तथा एसडीएम मयंक गोस्वामी से कहा कि वह किसानों को सूखा हुआ धान केंद्रों पर लाकर तुलवाने के लिए प्रेरित करें। किसानों ने उन्हें बताया कि रजिस्ट्रेशन में कोई भी दिक्कत नहीं आ रही है।
इस मौके पर एआर कोऑपरेटिव डॉक्टर गणेश गुप्ता, कोआपरेटिव के मंडलीय अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा, एडीसीओ बृजेश सिंह परिहार, एडीओ कोआपरेटिव राजनाथ सिंह, पीसीयू के जिला प्रबंधक नीरज सरोज, यू पी एस एस के जिला प्रबंधक रजत कुमार, मंडी सचिव उदयवीर सिंह गंगवार, एफएसएस के प्रबंध निदेशक वीरपाल सिंह गंगवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें