फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में इंडाेर स्टेडियम में एनओसी का अड़ंगा

Thu, 19 Dec 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-खेल विभाग अन्य संबंधित विभागों को दो बार एनओसी के लिए भेज चुका है पत्र
विज्ञापन

जमीन मिलने के बाद भी सपना नही हो रहा पूरा
-टिकरी वार्ड में स्टेडियम के लिए चयनित है 23 बीघा भूमि
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में बनने वाले इंडोर स्टेडियम का सपना पिछले 13 वर्ष से अधूरा पड़ा है। युवाओं के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी, लेकिन एनओसी का अड़ंगा है कि स्टेडियम बनने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है, जबकि विभाग के पास स्टेडियम के लिए 23 बीघा जमीन और बजट उपलब्ध है। बावजूद इसके निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
2011 में इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को जारी किए गए थे। चैहड़ दंगल कमेटी ने इस प्रोजेक्ट के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं। इसके बावजूद, निर्माण कार्य कभी शुरू नहीं हो पाया। यह प्रोजेक्ट पिछले 13 वर्ष से राजनीति का शिकार बना हुआ है। यह शायद पहला ऐसा खेल स्टेडियम है, जिसका बजट होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। 2023 में नई सरकार बनने के बाद स्टेडियम निर्माण को लेकर दोबारा प्रयास शुरू हुए। शुरू में इसे वार्ड नंबर 1 में बनाने की योजना थी, लेकिन स्थान को बदलकर वार्ड नंबर 6 टिकरी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके लिए 11 बीघा 18 बिस्वा भूमि का चयन किया गया। इस दौरान, स्टेडियम का नाम बदलकर स्किल डेवलपमेंट स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर कर दिया गया। नाम और स्थान में बदलाव के बावजूद, अब तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरे होने के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को इस परियोजना की घोषणा करनी थी। लेकिन किन्हीं कारणों से यह घोषणा भी नहीं हो पाई। खेल विभाग ने 3 दिसंबर और फिर 17 दिसंबर को पत्र लिखकर सभी संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा। लेकिन अब तक किसी भी विभाग ने एनओसी जारी नहीं किया है। इससे साबित होता है कि किस हद तक यह प्रोजेक्ट लापरवाही का शिकार है। घुमारवीं के युवा खिलाड़ी इस इंडोर स्टेडियम के निर्माण को लेकर वर्षों से उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

कोट
सभी विभागों से जल्द से जल्द औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा जाएगा। निर्माण कार्य में देरी नहीं होने दी जाएगी और प्रोजेक्ट को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।
-गौरव चौधरी, उप मंडलीय अधिकारी, घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें