फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैरी बाजार में शौचालय नहीं, महिलाओं-यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही, सुविधा नहीं होने से हो रही समस्या
विज्ञापन

खरीदारी से लेकर बसों में सफर करने तक के लिए स्टेशन पर रुकती हैं महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पड़ाव बैरी बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिला यात्रियों को झेलनी पड़ रही है। लंबे समय से मांग उठने के बावजूद अब तक यहां शौचालय की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
बैरी चौक जिले के अंतिम गांव कसोल से सोलन जिले के कैंचीमोड़ तक आने-जाने वाले लोगों का प्रमुख पड़ाव है। दिनभर यहां यात्रियों, स्थानीय लोगों और ग्राहकों की आवाजाही रहती है। आसपास की पंचायतों के लोग खरीदारी के लिए यहां पहुंचते हैं, जबकि दूरदराज के गांवों से आने वाले यात्री बसों और अन्य वाहनों के इंतजार में भी यहीं रुकते हैं। इसके बावजूद सार्वजनिक शौचालय का अभाव लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि यात्रा के दौरान शौचालय की सुविधा नहीं होने से उन्हें सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बार उन्हें घंटों तक अपनी जरूरत रोकनी पड़ती है या फिर दुकानों पर शौचालय इस्तेमाल करने की अनुमति मांगनी पड़ती है, जो हर बार संभव नहीं हो पाता। बबीता देवी, सपना कुमारी, ज्योति, निशा, भावना, दया, शकुंतला सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि बैरी बाजार जैसे व्यस्त स्थान पर सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था होना बेहद जरूरी है।
दुकानदारों का कहना है कि शौचालय नहीं होने से स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। खुले में पेशाब किए जाने से विशेषकर गर्मियों में बदबू फैलती है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को असुविधा होती है।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य अशोक शर्मा ने कहा कि बैरी बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही है। यह क्षेत्र कई गांवों और प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए यहां शौचालय की सुविधा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को जिला प्रशासन के समक्ष उठाकर जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि महिलाओं और अन्य यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें