फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप :एएसपी ने व्यापारी से फिर पूछा घटनाक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। नगर की पॉश कालोनी शिवबाग मंडी में गल्ला आढ़ती वीरेंद्र जैन से दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात में शामिल बदमाशों का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि, पुलिस ने लूट के दौरान सीसीटीवी कैमरे में दिख रही कार को लखीमपुर खीरी में दबिश देकर बरामद कर एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। वहीं, आढ़ती के भाई विनोद जैन ने बताया कि लुटेरों द्वारा प्रयुक्त कार का जो नंबर सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है बरामद की गई कार का नंबर तो वही है, लेकिन मॉडल और रंग अलग दिख रहा है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह ने शनिवार की रात में आढ़त पर पहुंचकर वादी से घटनाक्रम पूछा। 23 अप्रैल की दोपहर करीब डेढ़ बजे नगर के मोहल्ला शिवबाग मंडी निवासी गल्ला आढ़ती वीरेंद्र जैन अपने घर के नीचे बनी गल्ले की आढ़त पर मुनीम विक्रम के साथ बैठे काम कर रहे थे।
आरोप है कि इस दौरान नकाबपोश हथियारबंद चार बदमाश उनकी आढ़त में घुस आए और उन्होंने हथियारों के बल पर उसे कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने तमंचों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देते हुए मोबाइल फोन व दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी निकालकर ले गए थे। मामले में पुलिस ने चार लाख की लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि आढ़ती ने शुरुआत में 25 लाख रुपये की लूट की बात कही थी। एएसपी ने एसओजी व कोतवाली की दो टीमों का गठन कर बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देने वाली कार अंबाला शहर निवासी एक पेस्टीसाइड व्यापारी की बताई जा रही है। पुलिस ने लखीमपुर खीरी में दबिश देकर व्यापारी के कर्मचारी को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, एएसपी के आने की सूचना पर व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष घननूमल बंसल कुछ व्यापारियों के साथ मंडी पहुंचे। व्यापारियों ने जल्द से जल्द वारदात के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस की रडार पर कई संदिग्ध
बिलासपुर। आढ़ती वीरेंद्र जैन से जिस वक्त लूट हुई थी उस वक्त आढ़ती के साथ ही मुनीम विक्रम भी मौजूद था। बदमाशों ने दोनों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की थी। शनिवार की रात में एएसपी ने भी मुनीम के बारे में व्यापारी से काफी जानकारी हासिल की। वहीं मगर व्यापारी ने मुनीम को विश्वासपात्र बताया था। मुनीम के अलावा कई संदिग्ध पुलिस की रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें