फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज नहीं

Fri, 07 Feb 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी पर रखे चालक के फर्जी लाइसेंस के कारण नहीं मिला दुर्घटना का क्लेम
विज्ञापन

शिकायत दर्ज कराने के लिए एक थाना से दूसरे थाना भेजा जा रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। धोखाधड़ी का शिकार हुआ एक व्यक्ति अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए दर दर भटक रहा है, लेकिन किसी भी थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थक हार कर उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। बावजूद उसके भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित धर्मेंद्र अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए बार-बार थाने के चक्कर काट रहा है ।
विज्ञापन

घुमारवीं थाना से उसे झंडूता थाने में प्राथमिक की दर्ज करवाने के लिए कहा जाता है, लेकिन जब वह झंडूता पहुंचता है तो वहां से वापस घुमारवीं थाना भेज दिया जाता है। धर्मेंद्र ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत में बताया है कि उसके पास एक जेसीबी मशीन थी, जिसका कुछ महीने पहले भगेड़ के पास एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना होने के बाद इंश्योरेंस के लिए आवेदन किया। इंश्योरेंस कंपनी का सुपरवाइजर उसके सारे कागजात लेकर चला गया, जिसमें ड्राइवर का लाइसेंस भी शामिल था। उसे कुछ दिनों बाद इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से बताया गया कि ड्राइवर का लाइसेंस नकली है और उसे क्लेम नहीं दिया जाएगा। इस पर जब अपने ड्राइवर से बात की तो बताया कि लाइसेंस उसने लाइसेंस अथॉरिटी झंडूता में बनवाया है। धर्मेंद्र का कहना है कि झंडूता में जांच करने पर पता चला कि यह लाइसेंस नकली ही है। इसके बाद ड्राइवर ने इस बात को माना कि उसने यह लाइसेंस फर्जी तरीके से स्कैन करके बनवाया था। ड्राइवर की ओर से गई इस धोखाधड़ी की वजह से उसे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। अब जब उसने ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवानी चाही तो उसकी शिकायत दर्ज ही नहीं की जा रही है। इस संदर्भ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी पे बताया कि ऐसी शिकायत आई थी। पुलिस थाना घुमारवीं को मामले पर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें