फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निर्झर ने झंडूता में 26 पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत पैदल यात्रा कर रतन चंद निर्झर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने निर्झर को झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान 70 प्रतिशत से कम मतदान वाले पोलिंग बूथों पर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान को जागरुक करने का दायित्व दिया था।
विज्ञापन

रतन चंद नजर ने अपनी यात्रा के दौरान चयनित 26 पोलिंग बूथों का दौरा कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। यह जानकारी जिला स्वीप नोडल अधिकारी हेमंत नेगी ने दी। उन्होंने बुखर, बड़गांव, झुंझुनू, नघयार, बजोरा, भेड़ी, मरोतन, कलोल, मलरायों, धनी, निहान, सलवाड़, मातला (दाडी भाडी), विजयपुर, जहबोला, घराण (नखलेहरा), छमवाहन, बहनाझट्टा, बलगाड, टिहरी, सिलवीं, जेजवीं, पंचायत घर झंडूता, घराण, ज्योर, ऋषिकेश पोलिंग स्टेशनों के अंतर्गत संबंधित पोलिंग बूथों के स्कूलों पंचायत घरों में लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरुक किया। नेगी ने बताया कि रतनचंद निर्झर 8 मई को सुबह 10 बजे उपमंडल कार्यालय घुमारवीं पहुंचेंगे। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चयनित 17 पोलिंग बूथों का पैदल यात्रा कर लोगों को मतदान के लिए जागरुक करेंगे। 17 पोलिंग बूथों में मरहाणा, घंडालवीं, सलाऊं (उपरली), गालियां, मिहारा, ठंडोह, कपाहडा, बम्म (ईस्ट पार्ट), कोट, कुठेरा (मरहाना), तडौंन (साउथ पार्ट), सुसनाल, कोटला, मरहाना, दायरा (साउथ पार्ट), हंबोट, मुछवान पोलिंग बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें