फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पारंपरिक योग स्पर्धा में निधि और वंशिका रहीं अव्वल

Sun, 23 Mar 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
झंडूता में आयोजित योगासन लीग में योग करते एक युवती। संवाद
विज्ञापन
झंडूता में अस्मिता सिटी योगासन लीग का हुआ आयोजन
विज्ञापन

-जिले की 65 महिला प्रतिभागियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर।

प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से झंडूता में अस्मिता सिटी योगासन लीग काआयोजन कराया गया। इसका शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया।
प्रतियोगिता को 18 साल से कम और 18 साल से अधिक दो आयु वर्गों में कराया गया। प्रतियोगिता में 65 महिला प्रतिभागियों ने अपने योग कौशल, लचीलापन और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की थीम खेल से ही है पहचान रखी गई थी। 18 साल से कम आयु वर्ग की पारंपरिक योग स्पर्धा में निधि पहले, भस्तिका दूसरे और दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। एकल आर्टिस्टिक योगा में एंजल पहले, कृतिका वर्मा दूसरे और कृतिका तीसरे स्थान पर रही। डबल आर्टिस्टिक योगा में अनविशा और अक्षिता पहले, एंजल और मोहक दूसरे और प्रिया और कशिश तीसरे स्थान पर रही। डबल रिदमिक योगा में श्रेया और हर्षिता पहले, श्रद्धा और रिद्धिमा दूसरे और अंजलि और अंशिका तीसरे स्थान पर रही। आर्टिस्टिक ग्रुप योगा में अक्षिता पहले, अनविशा दूसरे, श्रद्धा तीसरे, रिद्धिमा चौथे, प्राची पांचवें स्थान पर रही। 18 साल से अधिक आयु वर्ग की पारंपरिक योग स्पर्धा में वंशिका पहले, प्रियंका दूसरे स्थान पर ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल आर्टिस्टिक योगा में संतोष पहले, दीक्षा दूसरे और सुमन तीसरे स्थान पर रही। डबल आर्टिस्टिक योगा में शिवांशी, कनिष्का पहले स्थान पर रही। मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, अनुशासन और आत्म-उन्नति का साधन है। उन्होंने युवाओं को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विवेक कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रोमिला बसु, खंड कांग्रेस अध्यक्ष चंदेल, बीडीसी सदस्य रणवीर ठाकुर सहित खेल और योग क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें