फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच किनारे खुदाई बनी परेशानी का सबब

Thu, 14 Jan 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच किनारे केबल बिछाने के लिए हो रही खुदाई लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क के किनारे जहां इससे राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है, वहीं वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चंडीगढ-मनाली एनएच के किनारे इन दिनों एक कंपनी केबल बिछाने का कार्य कर रही है। इससे खोदी गई नालियों और उससे निकलने वाली मिट्टी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क किनारे हो रही खुदाई से वाहन चालकों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। सड़क पर हो रही खुदाई और किनारे फेंकी गई मिट्टी से हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों बिलासपुर शहर और घुमारवीं सहित कई क्षेत्रों में कंपनी केबल बिछा रही है। इसके तहत एनएच के किनारे केबल बिछाने को खुदाई हो रही है।

इस खुदाई से निकलने वाली मिट्टी के ढ़ेर वहीं पर लगे हुए हैं। मिट्टी के ढेर लगने से वाहन चालकों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें