फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट में धंसा डंगा

विज्ञापन
nh demage - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वारघाट के कहलूर होटल के समीप डंगा धंस गया है। डंगे के साथ आधी सड़क भी बह गई है। हालांकि सड़क पर एक तरफा वाहन चल रहे हैं, लेकिन अगर बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में किसी भी समय हाईवे पूरी तरह से बंद हो सकता है।
विज्ञापन

डंगा गिरने से हाईवे का काफी हिस्सा स्लाइडिंग की जद में आ गया है और यहां काफी दलदल बन गया है। वहीं, बिजली का एक खंभा भी टेड़ा हो गया है, जिसे बिजली बोर्ड ने फिलहाल सीधा कर दिया है। नेशनल हाईवे से नीचे बने तीन रिहायशी मकानों को भी डंगा ढहने से खतरा पैदा हो गया है। क्योंकि डंगे से भारी मात्रा में मलबा निकलकर घरों के पास पहुंच गया है। बता दें कि यह हाईवे की वही जगह जहां पर कुछ दिन पहले दो से तीन फीट सड़क धंस गई थी। हाईवे का डंगा गिरने और सड़क धंसने की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता बिलासपुर आरके वर्मा और अधिशासी अभियंता मंडल नंबर 2 जीएस राणा ने मौके का जायजा लिया और अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस जगह पर क्रेटवॉल लगाई जाएगी। जिसके लिए विभाग जल्द ही एस्टीमेट तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें