विद्युत उपमंडल कोट और 33.11 केवी सब स्टेशन स्वारघाट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अगले दो सप्ताह तक दिन के समय विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड के अनुसार इन क्षेत्रों में जरूरी मरम्मत कार्य के कारण यह समस्या रहेगी।
इसके तहत ग्राम पंचायत स्वाहण, री, बैहल-1, बैहल-2 और टरवाड़ क्षेत्र में आगामी दो हफ्तों तक दिन के समय विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड इस समयावधि में स्वारघाट से स्वाहण 11 केवी फीडर की मेनलाइन में लगे लकड़ी के गले-सड़े खंभों की जगह लोहे के पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है।
इसके चलते विद्युत अनुभाग स्वाहण के तहत आने वाले गांवों में आगामी दो हफ्तों तक दिन के समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। सहायक अभियंता पवन धीमान ने बताया कि खंभों को बदलने के लिए अभी लगभग दो सप्ताह का समय और लग सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की हैं।