फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तलाई नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

विज्ञापन
तलाई नगर पंचायत में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व पार्षद। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
एसडीएम अर्शिया शर्मा ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को हुआ। इस दौरान एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने सभी निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में नगर पंचायत के सातों वार्डों से निर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया। वार्ड-1 से सरोज कुमारी, वार्ड-2 से सुनीता रानी, वार्ड-3 से नंदलाल शर्मा, वार्ड-4 से बलवीर सिंह, वार्ड-5 से चमन सोनी, वार्ड-6 से पूजा देवी और वार्ड-7 से सुलोचना देवी ने पार्षद पद की शपथ ली। समारोह के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों ने नगर पंचायत क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न हुए नगर पंचायत तलाई चुनाव में भाजपा ने सात में से पांच वार्डों में जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार नगर पंचायत में बहुमत हासिल किया है। अब नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें