फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नवनियुक्त वार्ड सदस्यों को बताए अधिकार और कर्तव्य

विज्ञापन
झंडूता में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद वार्ड सदस्य। संवाद
विज्ञापन
झंडूता की नौ पंचायतों के सदस्यों का प्रशिक्षण संपन्न, 36 पंचायतों के सदस्यों का प्रशिक्षण 15 अक्तूबर तक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता विकास खंड में नवनियुक्त वार्ड सदस्यों को पंचायतीराज व्यवस्था, अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। पंचायत समिति हाल में आयोजित शिविर में नौ ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों ने भाग लिया।
विकास खंड अधिकारी संजीव पुरी ने बताया कि प्रशिक्षण में वार्ड सदस्यों को पंचायतीराज अधिनियम के तहत उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। पंचायत के विकास कार्यों में भूमिका, बैठकों में सहभागिता और ग्रामीणों की समस्याओं को पंचायत के माध्यम से उठाने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सदस्यों को योजनाओं की पात्रता और ग्रामीण स्तर पर इनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया से भी अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

36 पंचायतों के सदस्यों का प्रशिक्षण 15 अक्तूबर तक
संजीव पुरी ने बताया कि विकास खंड की शेष 36 ग्राम पंचायतों के नवनियुक्त वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण 15 अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद अन्य पंचायतों के सदस्यों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य सदस्यों को पंचायतीराज व्यवस्था की बेहतर समझ देना और उन्हें अपने दायित्व प्रभावी ढंग से निभाने में सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें