फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयना देवी जी लोअर मंडल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित

Fri, 14 Nov 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडजम्मन पंचायत के पूर्व प्रधान लछमन दास सहित चार बने मंडल उपाध्यक्ष
विज्ञापन

खाल सलोआ के बाबू रतन लाल, रोडजम्मन के यशवंत बिल्लू को महामंत्री का दायित्व

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नयना देवी जी लोअर मंडल के अध्यक्ष रतन लाल चौधरी ने मंडल कार्यकारिणी का गठन कर इसकी औपचारिक घोषणा कर दी। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पंचायतों से अनुभवी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने रोडजम्मन पंचायत के पूर्व प्रधान लछमन दास (लच्छू), दबट पंचायत के पूर्व प्रधान पाल चंद, घवांडल के पूर्व उप प्रधान मस्त राम और बैहल से इंद्र सिंह चौधरी को मंडल उपाध्यक्ष बनाया है। खाल सलोआ के बाबू रतन लाल और रोडजम्मन के यशवंत बिल्लू को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। खाल सलोआ से महेंद्र सिंह, धलेत से राजकुमार, बैहल से चन्नन राम, झिड़ियां से सुरजीत सिंह और दबट से गुरमीत बिल्लू को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। डोलां के राजेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष तथा मंडयाली के राजकुमार कटारिया को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। नीलां से तरसेम लाल को आईटी संयोजक, डोलां से दर्शन कटारिया को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। घट्टेवाल सिहाणी से दर्शन चौहान को मीडिया प्रभारी, मंडयाली के सुच्चा सिंह और डोलां के देवराज को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में बडारण से गुरदास राम और सरवन कुमार, बैहल से महेंद्र चौधरी व कर्मचंद, झिड़ा से गुरदेव (देवू), स्वाणा से रणजीत सिंह, पनसूई मंडयाली से बलबीर कुमार व गगनदीप, धरोट से कमल कुमार, डोलां से हरि राम, पलसेड से तोखा राम और धलेत से हर्षदीप को शामिल किया गया है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जनजाति से संबंधित सभी कार्यकर्ता, जो भाजपा के प्रदेश, जिला व मंडल स्तर और अनुसूचित जनजाति, किसान एवं युवा मोर्चा की सभी कार्यकारिणियों में पदाधिकारी व सदस्य हैं, वह नई कार्यकारिणी में स्थाई आमंत्रित सदस्य रहेंगे। उन्होंने कहा कि नई टीम संगठन को और मजबूत करेगी तथा अनुसूचित जनजाति समाज के हितों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें