श्री नयना देवी जी में आयोजित एचजीसीटीए की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष को सम्मानित करते सदस्य। स्
डॉ. राज कुमार बने अध्यक्ष, पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से हुआ चयन
शिक्षकों के हितों के लिए मिलकर काम करेगी नई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी। हिमाचल गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (एचजीसीटीए) की नयना देवी इकाई की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यकाल के लिए लोकल यूनिट के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान डॉ. राज कुमार को अध्यक्ष, डॉ. सुभाष को उपाध्यक्ष, प्रो. पंकज कुमार को महासचिव, प्रो. अजय कुमार को संयुक्त सचिव और डॉ. साक्षी मेहता को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राज कुमार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा एचजीसीटीए के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए पूरी कार्यकारिणी टीम के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की मजबूती और एकजुटता बनाए रखने का भी आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।