फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Cabinet Meeting : श्री नयना देवी जी को नया प्रारंभिक शिक्षा खंड कार्यालय मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक ने वीरवार को श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र को नए प्रारंभिक शिक्षा खंड कार्यालय की मंजूरी दी है। विधानसभा में शिक्षा खंड का प्रारंभिक कार्यालय स्वारघाट में था। इस खंड को विभाजित कर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस कार्यालय की मांग सीएम जयराम ठाकुर से रणधीर शर्मा ने की थी।
विज्ञापन

वीरवार को प्रदेश कैबिनेट ने इस कार्यालय को मंजूरी दी है। इस क्षेत्र की सीमा पंजाब से लगती है। क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने काम करवाने के लिए लंबा सफर कर स्वारघाट आना पड़ता था। लेकिन अब इन्हें आसपास ही कार्यालय की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा श्री नयना देवी जी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रानी कोटला, स्वारघाट और टोबा में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने और आवश्यक पद भरने की मंजूरी दी गई है। वहीं, मलोखर, मरोतन स्कूल को स्तरोन्नत करने की घोषणा की गई है। आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने इसके लिए सीएम का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें