फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में नगर परिषद के पार्षदों को किया सम्मानित

विज्ञापन
संयुक्त व्यापार मंडल के साधारण अधिवेशन कार्यक्रम में बैच लगाते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। रौड़ा सेक्टर स्थित पालिका क्लब में संयुक्त व्यापार मंडल का साधारण अधिवेशन अध्यक्ष नरेंद्र पंडित की अध्यक्षता में हुआ। कोविड-19 के कारण यह अधिवेशन नहीं हो पाया था। इसलिए रविवार को संयुक्त व्यापार मंडल के साधारण अधिवेशन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंडल के संस्थापक स्वतंत्र सांख्यान के साथ अन्य पदाधिकारी और लोग भी मौजूद रहे। बिलासपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नरेंद्र पंडित ने कहा कि कोविड-19 के कारण व्यापारी वर्ग को बहुत नुकसान हुआ है। दुकानदारों की संयुक्त व्यापार मंडल ने हरसंभव मदद की है। उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो, इसलिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर के सभी बाजार खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह सभा का निर्णय है।
वहीं नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने कहा कि नगर के विकास और समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। कश्यप ने कहा कि संयुक्त व्यापार मंडल समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। अध्यक्ष नरेंद्र पंडित और उनकी टीम ने नगर परिषद के प्रधान, उपप्रधान व पार्षदों को सम्मानित किया। इस अधिवेशन में विनय डोगरा, हुसेन अली, ज्योति, अरुण, अमित, राज वर्मा, अविनाश कपूर, सुनील गुप्ता, यशपाल, महावीर, नगीन चंद, राजेश सांख्यान, रश्मि महाजन, विभोर शर्मा, नसीम मोहम्मद, विजय सोनी, इंद्र राज, यशपाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल ने नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष कमल गौतम, सोनिया, नरेश देवी, वीना पंडित, संतोश जोशी को टोपी, शॉल, हार व स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें