फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शाहतलाई से चंडीगढ़ वाया बागछाल पुल चलाया जाए नया बस रूट

Thu, 21 Nov 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचायत समिति के पूर्व सदस्य बलदेव ठाकुर ने उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई से चंडीगढ़ वाया कलोल, जेजवीं, बागछाल पुल नई बस सेवा शुरू करने की मांग उठना शुरू हो गई है। पंचायत समिति झंडूता के पूर्व सदस्य बलदेव ठाकुर के अनुसार पिछड़ा क्षेत्र कोटधार से चंडीगढ़, बद्दी, नालागढ़, कालका जाने के लिए कोई बस नहीं है। क्षेत्र में बहु प्रतीक्षित बागछाल पुल का उद्घाटन हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोटधार क्षेत्र से करीब 14 ग्राम पंचायतों के सैंकड़ों युवा नालागढ़, बद्दी, कालका, परवाणू, चंडीगढ़ आदि क्षेत्रों में नौकरियां करते हैं। इन युवाओं को भगेड़, घुमारवीं या मुख्यालय होकर कामकाजी स्थलों पर जाना नौकरी स्थल और घरों को आना-जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शाहतलाई से चंडीगढ़ वाया कलोल, बागछाल, भगेरी, पंजेरा, नालागढ़, बद्दी बस रूट चलाए जाने से कोटधार की विभिन्न ग्राम पंचायतों के युवाओं को एक ओर सुविधा मिलेगी। दूसरी ओर आम ग्रामीणों को पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स बिलासपुर में उपचार के लिए जाने की सुविधा मिलेगी। कोटधार के जो छात्र जिला मुख्यालय में स्थित महाविद्यालय में पढ़ते हैं और किराए पर कमरे लेकर रहते हैं वो भी प्रतिदिन घर से आना-जाना कर सकते हैं, जिससे उनका खर्चा भी कम होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से क्षेत्र के युवाओं, छात्रों और अन्य ग्रामीणों की सुविधा के मद्देनजर सुबह 6:00 बजे के करीब शाहतलाई से चंडीगढ़ वाया कलोल, मरोतन, बागछाल, भगेरी, पंजेरा, नालागढ़, बद्दी के लिए नई बस सेवा शुरू करने की गुहार लगाई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें