शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के तहत गांव धरोटी में भतीजे ने चाची के घर के आंगन में जाकर तोड़फोड़ और गाली गलौच की। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
ग्राम पंचायत सुन्हाणी के गांव धरोटी की एक महिला ने तलाई पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि वीरवार रात जेठानी के बेटा ने बरामदे में खड़ी मोटरसाइकिल को गिरा दिया और आंगन में रखे गमलों को फेंक दिया। गाली-गलौच की जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घुमारवी के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।