फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स को लेकर अधिकारियों व व्यापारियों की वार्ता रही बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता में नेशनल हाईवे अथारिटी तथा व्यापारियों और किसानों की कई घंटे वार्ता बेनतीजा रही। विभाग ने हाईवे निर्माण के चलते रामपुर जिले के लोगों को छोड़कर टोल वसूलने की बात कही तो व्यापारियों ने कहा कि पूरा हाईवे खासकर बाईपास का जब तक निर्माण पूरा नहीं होगा, तब तक वह टोल वसूलने में कोई सहयोग नहीं करेंगे। हालांकि, अधिकारियों ने बाईपास का निरीक्षण भी किया मगर नतीजा शून्य ही रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम डॉ. राजेश कुमार और संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हाईवे अथारिटी तथा व्यापारियों व किसानों की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। एनएचएआई के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर निशांत त्रिपाठी ने कहा कि वह हाईवे व बाईपास का निर्माण तेजी के साथ कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें टोल प्लाजा चालू कराने का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कार्य निर्माण पूरा न होने तक टोल वसूलने में रामपुर जिले के लोगों को पूरी छूट भी देंगे। लोगों ने कहा कि जब तक हाईवे खासकर बाईपास का निर्माण पूरा नहीं होता, वह लोग टोल शुरू कराने के पक्ष में नहीं हैं। कई घंटे की बेनतीजा वार्ता के दौरान किसानों व व्यापारियों ने कहा कि अभी उनके बीच वरिष्ठ लोग मौजूद नहीं हैं, उनसे सलाह करने के बाद ही वह कोई निर्णय ले पाएंगे। इसके बाद अधिकारियों ने निर्माणाधीन हाईवे और बाईपास का निरीक्षण भी किया और एसडीएम ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। वार्ता में सीओ केमरी अशोक कुमार पांडेय, भोट थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरबंश सिंह तनेजा, सुदर्शन मदान, भाजपा नगराध्यक्ष चेतन पारुथी, किसान नेता अमरजीत सिंह ढिल्लो, गुरमीत सिंह, दुष्यंत अग्रवाल, हाफिज ताहिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें