घंडालवी और जुखाला कॉलेज में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर / जुखाला। राजकीय महाविद्यालय घंडालवी और जुखाला में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूकता का संदेश दिया।
घंडालवी कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नाजिया ने पहला, विशाल ने दूसरा और अंकुश ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य रीता शर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में दूसरों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी डॉ. वेद कुमार प्रो. सीमा हामी, प्रो. वीरेंद्र शर्मा और प्रो. सुदेश मौजूद रहे।
जुखाला कॉलेज में नारा लेखन प्रतियोगिता में हेमलता ने पहला और प्रिया ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनने और सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर प्रो. राजेश कुमार, डॉ. जसवंत सिंह सैनी, प्रो. वीरेंद्र शर्मा और डॉ. वीरेंद्र मौजूद रहे।