फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र पर श्री नयनादेवी में उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 08 Apr 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)
विज्ञापन
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में चैत्र नवरात्र के मेले शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में चैत्र नवरात्र के मेले शुरू हो गए हैं। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पहले ही दिन लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया।
विज्ञापन


इस साल पहली बार नवरात्र में पर्ची सिस्टम शुरू हो गया है। अब पंजीकरण के बाद ही श्रद्धालु देवी के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना के बाद रिबन काटकर इसका शुभारंभ किया। चैत्र नवरात्रों में यह योजना ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है। आगामी नवरात्र से यह योजना पूर्ण रूप से आरंभ की जाएगी।

 प्रथम नवरात्र पर मंदिर में झंडे चढ़ाकर शुभारंभ की रस्म अदा की गई। पहले नवरात्र पर सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में जुटना शुरू हो गए थे। हालांकि, लगभग एक बजे तक मंदिर में खास भीड़ नहीं थी। लेकिन, दोपहर एक बजे के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पूरा इलाका श्रद्धालुओं से भर गया। मां का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन


उधर, मंदिर में पर्ची सिस्टम भी आज से शुरू हो गया है। यह सिस्टम त्रिलोकी सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड इंडिया द्वारा शुरू किया है। इसके लिए गुफा के समीप पूरा सिस्टम लगा दिया गया है। प्रथम नवरात्र से श्रद्धालुओं का पंजीकरण शुरू हो गया है।

श्रद्धालुओं का पंजीकरण का फैसला महत्वपूर्ण : मंदिर अधिकारी
मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल ने बताया कि श्रद्धालुओं के पंजीकरण और सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला महत्वपूर्ण है। इससे यह भी पता लग सकेगा कि मंदिर में कितने श्रद्धालु आए। उन्होंने बताया कि इसमें पहले यात्री का नाम, घर का पता, मोबाइल नंबर दर्ज किए जाएगा।

विधायक रणधीर शर्मा ने की पूजा-अर्चना
उधर, विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में प्रथम नवरात्र के उपलक्ष्य पर विधायक रणधीर शर्मा ने मां श्री नयना देवी की पूजा-अर्चना की। पुजारी सीताराम शर्मा और पुजारी नीलम शर्मा ने विधिवत रूप से उनकी पूजा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें