फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर कार और स्कूटी की टक्कर, अध्यापक घायल

विज्ञापन
ऋषिकेश में फोरलेन पर हादसे में टूटी हुई स्कूटी। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
ऋषिकेश (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के अंतर्गत ग्राम पंचायत डमली के गांव छत में फोरलेन पर कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक अध्यापक घायल हो गए। अध्यापक स्कूल से छूट्टी होने के बाद अपने घर जा रहे थे। घायल का उपचार एम्स में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजकीय पाठशाला धराड़सानी में बतौर पीटीआई कार्यरत मनोज कुमार शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूटी पर सवार होकर अपने घर गांव बैरी दड़ोला जा रहे थे। छत के पास पहुंचने पर सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार का शीशा टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन से घायल मनोज कुमार को एम्स पहुंचाया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें