फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अब सीधे लाभार्थियों के खातों में आएगा राष्ट्रीय पेंशन का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर के 6,500 लाभार्थियों को नई व्यवस्था का इंतजार
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण एक तिमाही से भुगतान लंबित

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के तहत मिलने वाली राष्ट्रीय वृद्धावस्था, राष्ट्रीय विधवा और राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन की राशि अब नई व्यवस्था के तहत सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होगी। इसके लिए सरकार ने भुगतान प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। पहले केंद्र सरकार का अंश राज्य सरकार के खाते में आता था, जिसके बाद राज्य स्तर से लाभार्थियों के खातों में राशि भेजी जाती थी। अब यह पूरी प्रक्रिया एक क्लिक के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों तक पहुंचेगी।
नई व्यवस्था लागू किए जाने के कारण तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसी वजह से बिलासपुर जिले के हजारों पात्र लाभार्थियों को एक तिमाही बीत जाने के बावजूद अभी तक पेंशन की राशि नहीं मिल पाई है। पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जुखाला क्षेत्र के राष्ट्रीय पेंशन धारक हिम्मत सिंह मिन्हास, अशोक धीमान, रामकली, रामचंद्र सहित अन्य लाभार्थियों ने बताया कि पिछले तीन महीने से उनके खातों में पेंशन नहीं आई है। उनका कहना है कि कई जरूरतमंद लोग केवल इसी पेंशन के सहारे अपनी दैनिक आवश्यकताएं पूरी करते हैं। समय पर राशि न मिलने से दवाइयों, राशन और अन्य जरूरी खर्चों का प्रबंध करना मुश्किल हो गया है। लाभार्थियों ने बताया कि विभाग की ओर से उनकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है और सभी पात्र लोगों का सत्यापन भी हो चुका है। इसके बावजूद भुगतान लंबित होने से लोगों में चिंता बनी हुई है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द पेंशन जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नई डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू करने के लिए जिला कोषागार स्तर पर आवश्यक सॉफ्टवेयर अपडेट और तकनीकी कार्य चल रहा है। इसके पूरा होते ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार, दोनों का अंश एक साथ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे भुगतान प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी, तेज और सरल हो जाएगी तथा बीच की औपचारिकताओं में लगने वाला समय भी कम होगा। बिलासपुर जिले में करीब 6,500 ऐसे लाभार्थी हैं, जो राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय विधवा पेंशन और राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत लाभ प्राप्त करते हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन सभी लाभार्थियों को समय पर पेंशन मिलने की उम्मीद है। जिला कल्याण अधिकारी आर सी बंसल ने बताया की इन सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों को केंद्र से सीधा पैसा इनके खातों में आएगा। जिला कोषागार में सॉफ्टवेयर के चलते ही एक क्लिक में इनकी पेंशन सीधे इनके खातों में आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें