फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 13 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Tue, 11 Nov 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुकदमेबाजी और लंबित मामलों का किया जाएगा निपटारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के विभिन्न न्यायालय परिसरों में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। यह लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता न्यायालय परिसरों में एक साथ लगेंगी।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व मुकदमेबाजी और लंबित मामलों को लिया जाएगा। इसमें बैंक से संबंधित विवाद, श्रम विवाद, बिजली, पानी के बिल, वैवाहिक विवाद और मोटर वाहन चालान से जुड़े मामले शामिल रहेंगे। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर के सचिव प्रतीक गुप्ता ने बताया कि मोटर व्हीकल चालान के मामलों को ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से डिजिटल रूप से अथवा न्यायालय में आकर लोक अदालत से पूर्व भी निपटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों के श्रेणियों में मामले न्यायालय में लंबित हैं वह अपने मामलों को लोक अदालत में लगवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त कोई भी इच्छुक व्यक्ति जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन नहीं है वह भी आवेदन प्रस्तुत कर आपसी समझौते के आधार पर विवाद निपटान के लिए लोक अदालत में अपना मामला लगवा सकता है। कोई भी व्यक्ति मुफ्त कानूनी सहायता या सलाह प्राप्त करने के लिए प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर 15100 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर का नंबर 01978.221452, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति बिलासपुर का नंबर 01978.224887 और उपमंडलीय विधिक सेवा समिति घुमारवीं का नंबर 01978-254080 है। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या ई-मेल पर भेज सकता है । इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-221452 पर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें